विकास अग्रवाल के रिसदी स्थिति रिसोर्ट में सरोज पाण्डेय का निवास,विकास-सोनू की कुशल रणनीति से मजबूत हुई भाजपा

भाजपा के युवा नेता और वार्ड 2 साकेत नगर दर्री रोड के पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी वर्तमान वार्ड 2 की पार्षद श्रीमती आरती अग्रवाल के द्वारा भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय के लिए माहौल बनाया गया है। अपने वार्ड सहित शहर क्षेत्र में आरती विकास अग्रवाल और उनके भाई सोनू अग्रवाल (एसएससी) के द्वारा कुशल रणनीति व लगातार दौरा, जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभाओं एवं बैठकों में लोगों को भाजपा के विकास कार्यों एवं प्रत्याशी सरोज पाण्डेय की सक्रियता को सामने रखा जा रहा है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए सरोज पाण्डेय को सांसद चुनने की अपील करते हुए वार्ड 2 और शहर क्षेत्र में स्थिति को मजबूत बनाने का काम आरती विकास अग्रवाल ने किया है। धुआंधार जनसंपर्क करते हुए विकास अग्रवाल व आरती अग्रवाल ने कहा है कि कोरबा लोकसभा में विकास की गंगा बहाने के लिए सरोज पाण्डेय को सांसद चुना जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ व केन्द्र में भाजपा की सरकार के साथ मिलकर कोरबा में भी विकास की गंगा बहाने के लिए तत्पर हैं।